कर्नाटक उच्च न्यायालय के परिसर में एक व्यक्ति ने गला रेतकर अपनी जान देने की कोशिश की
कर्नाटक उच्च न्यायालय के परिसर में बुधवार को एक व्यक्ति ने चाकू से कथित रूप से अपना गला रेतकर अपनी जान देने की कोशिश की. पुलिस ने यह जानकारी दी.
बेंगलुरु, 3 अप्रैल : कर्नाटक उच्च न्यायालय के परिसर में बुधवार को एक व्यक्ति ने चाकू से कथित रूप से अपना गला रेतकर अपनी जान देने की कोशिश की. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को तत्काल बचाया और उसे एक नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है.
उन्होंने कहा, ‘‘ हमें नहीं मालूम है कि उसने यह अतिवादी कदम क्यों उठाया. वह अदालत के हॉल नंबर एक में पहुंचा और उसने एक चाकू से अपना गला रेत लिया. यह भी पढ़ें : सूफी गायक बनाम पंजाबी अभिनेता : पंजाब की फरीदकोट सीट पर मुकाबला होगा दिलचस्प
वहां तैनात हमारे सुरक्षाकर्मियों ने यह देखा और उन्होंने तत्काल उसे बचा लिया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’’ अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

