हिसार, 11 जून हरियाणा में हिसार जिले के कृष्णा नगर इलाके में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके दो भाइयों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, पीड़ितों की पहचान सुमन और उसके दो भाई मंजीत सिंह और मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो दंपति के बीच लड़ाई में हस्तक्षेप करने के लिए पास के धनाना गांव से आए थे।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) गंगा राम पुनिया ने बताया कि राकेश का अपनी पत्नी सुमन से पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था और रविवार को उसने अपने दोनों भाइयों को घर बुलाया।
एसपी ने बताया कि राकेश ने कथित तौर पर कहासुनी के दौरान उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मौके से गोलियों के कुछ खोखे मिले हैं।
पुनिया ने कहा कि फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत एकत्र कर रही है और राकेश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY