देश की खबरें | मथुरा में श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए बड़ी कार्य योजना की जरूरत : हेमा मालिनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने सोमवार को स्थानीय प्रशासन और निर्वाचित प्रतिनिधियों से कहा कि पिछले दो साल से मथुरा-वृन्दावन में इतने बड़े पैमाने पर श्रद्धालु आने लगे हैं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है। यहां की स्थिति संभालने के लिए बहुत बड़ी कार्ययोजना की जरूरत है।
मथुरा (उप्र), 17 अप्रैल मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने सोमवार को स्थानीय प्रशासन और निर्वाचित प्रतिनिधियों से कहा कि पिछले दो साल से मथुरा-वृन्दावन में इतने बड़े पैमाने पर श्रद्धालु आने लगे हैं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है। यहां की स्थिति संभालने के लिए बहुत बड़ी कार्ययोजना की जरूरत है।
भाजपा नेता ने कहा कि जिला प्रशासन और जनता सभी को मिलकर यहां की स्थिति सुधारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करने होंगे।
यहां पत्रकारों से बातचीत में स्थानीय सांसद ने कहा, ‘‘पिछले दो साल से मथुरा-वृन्दावन में इतने बड़े पैमाने पर श्रद्धालु आने लगे हैं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि मैं वृन्दावन में अपना घर होने के बावजूद वहां तक बड़ी मुश्किल से पहुंच पाती हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यहां की स्थिति संभालने के लिए बहुत बड़ी कार्ययोजना की जरूरत है। जिला प्रशासन और जनता आदि सभी मिलकर यहां की स्थिति सुधारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करने होंगे।’’
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से महापौर पद के लिए नामांकन करने वाले विनोद अग्रवाल के समर्थन में यहां पहुंचीं हेमा मालिनी ने स्वीकार किया कि मथुरा-वृन्दावन के लिए बहुत बड़े स्तर पर काम करने की जरूरत है, लेकिन निवर्तमान महापौर के कार्यकाल में जो कुछ काम होना चाहिए, वैसा नहीं हो पाया।
उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ भी हुआ है, मैं उससे पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हूं।’’ उन्होंने कहा कि मथुरा को महानगर बनाने के लिए यहां विकास और स्वच्छता की जरूरत है।
उन्होंने भाजपा के महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के जीतने और अपनी योजना के मुताबिक काम करने की उम्मीद जताई।
हेमा मालिनी ने माफिया-नेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्याओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति कुल मिलाकर ‘‘बहुत अच्छी’’ है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा ले जाए जाने के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते समय हथकड़ी लगे अतीक (60) और अशरफ की पत्रकार के भेष में आए तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हेमा मालिनी के साथ जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह भी थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2023 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

