नोएडा, दो दिसंबर नए कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को महामाया फ्लाईओवर पर इकट्ठे हुए, तथा वहां से दोपहर बाद डीएनडी के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करने की इनकी योजना है।
किसान नेता सुखबीर खलीफा ने बताया कि भारतीय लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह के नेतृत्व में किसान डीएनडी पुल पर इकट्ठे होंगे, तथा वहां से दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
यह भी पढ़े | हैदराबाद: रंगारेड्डी जिले में कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई मौत, पांच अन्य घायल.
उन्होंने बताया कि 81 गांव के किसान सुबह महामाया फ्लाईओवर के पास इकट्ठे हुए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने पुलिस की एक नहीं सुनी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने महामाया फ्लाईओवर से चलने के बाद किसानों को दलित प्रेरणा स्थल के पास दोबारा से रोक लिया और यहां पर पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक हुई।
पुलिस का मानना है कि अगर किसानों ने डीएनडी पर जाम लगा दिया तो, नोएडा और दिल्ली का संपर्क पूरी तरह से टूट जाएगा।
किसान नेता सुखबीर पहलवान ने मांग की है कि केन्द्र सरकार किसानों के उनकी फसल के दाम तय करने का अधिकार दे और जिस तरह से उद्योगपति अपने उत्पाद का दाम तय करता है, उसी तरह से किसान अपने उत्पाद का दाम तय करें।
उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को अपनी फसल का दाम तय करने का अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक किसानों की बदहाली खत्म नहीं होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY