Shameful: चाकू के बल पर युवती से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म
गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-36 में रहने वाली एक युवती से रिश्तेदार द्वारा ही चाकू के बल पर कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।
नोएडा,15 मार्च: गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-39 थाना (Noida Sector-39) क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-36 में रहने वाली एक युवती से रिश्तेदार द्वारा ही चाकू के बल पर कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिसके बाद अदालत के आदेश पर नोएडा सेक्टर-39 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: जीजा ने नाबालिग से की गलत काम की कोशिश, पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश
उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली. सिंह ने बताया कि पीड़िता के अनुसार घटना की शिकायत उसने अपनी भाभी मोनिका, उसके पिता भवर सिंह तथा मां मीना देवी से की लेकिन उन्होंने उसे डरा-धमका कर चुप करा दिया.
उन्होंने बताया कि इस मामले की पीड़िता ने अदालत में शिकायत की और न्यायाधीश के आदेश के पर नोएडा सेक्टर-39 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
वहीं पीड़िता के अनुसार उसने इस मामले की शिकायत नोएडा के महिला थाने में की थी लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने अदालत का रुख किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

