Karnataka: शर्मनाक! खेत में गाय के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
घटना सुंतिकोप्पा के पास अंडागोव गांव में हुई. पुलिस ने बताया कि एक ग्रामीण सी.ए. देवैया ने अपनी गाय को खेत में चरने के लिए छोड़ दिया था और गांव के बाजार में खरीदारी करने चला गया था.
बेंगलुरु, 29 नवंबर: कर्नाटक के कोडागु जिले में गाय के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान सुंतिकोप्पा कस्बे के रहने वाले अबुबकर सिद्दीकी के रूप में हुई है. Bangalore Shocker: लड़की को सुनसान जगह ले गया Rapido ड्राइवर, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप
पुलिस के मुताबिक, घटना सुंतिकोप्पा के पास अंडागोव गांव में हुई. पुलिस ने बताया कि एक ग्रामीण सी.ए. देवैया ने अपनी गाय को खेत में चरने के लिए छोड़ दिया था और गांव के बाजार में खरीदारी करने चला गया था. बाजार से वापस आने के बाद देवैया ने देखा कि जहां उसकी गाय चर रही थी, सड़क के किनारे एक मोटरसाइकिल खड़ी थी. उसने सिद्दीकी को गाय के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करते देखा. देवैया ने शोर मचाया. उसका शोर सुनकर कई ग्रामीण पहुंच गए.
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने सिद्दीकी पर आईपीसी की धारा 377 (स्वेच्छा से, प्रकृति के खिलाफ किसी पुरुष, महिला या जानवर के साथ शारीरिक संबंध बनाना) के तहत मामला दर्ज किया है. बाद में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2022 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

