एजेंसी न्यूज

Bangalore Shocker: लड़की को सुनसान जगह ले गया Rapido ड्राइवर, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप

‘बाइक टैक्सी’ चालक और उसके दोस्त ने कथित तौर पर 22 वर्षीय युवती के साथ उस समय बलात्कार किया, जब पीड़िता ने कहीं जाने के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी.

Bangalore Shocker: लड़की को सुनसान जगह ले गया Rapido ड्राइवर, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo credits: File image)

बेंगलुरु, 29 नवंबर: ‘बाइक टैक्सी’ चालक और उसके दोस्त ने कथित तौर पर 22 वर्षीय युवती के साथ उस समय बलात्कार किया, जब पीड़िता ने कहीं जाने के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार के बीच की रात में इलेक्ट्रॉनिक सिटी थानाक्षेत्र में हुई. Hyderabad: स्कूल में पोर्न देखने वाले 5 नाबालिग लड़कों ने लड़की का किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि पीड़िता केरल की रहने वाली है. बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त प्रताप रेड्डी ने कहा, ‘‘युवती ने एक मित्र के घर से दूसरे मित्र के पास जाने के लिए ‘रेपीडो’ से टैक्सी सेवा बुक की थी. रास्ते में चालक मौके का फायदा उठाकर पीड़िता को अपने स्थान पर ले गया, जहां उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती के साथ बलात्कार किया. अपराध के दौरान एक महिला भी मौके पर मौजूद थी.’’

रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 26 नवंबर को जब पीड़िता बीमार महसूस करने पर चिकित्सक के पास गई, तब मामला प्रकाश में आया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक दल की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2022 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).