गुरुग्राम, दो अप्रैल गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव औद्योगिक क्षेत्र में एक वस्त्र गोदाम में भीषण आग लग गई, जो शराब और जूते के दो निकटवर्ती गोदामों तक फैल गई। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को 12 घंटे मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
आग भीषण थी, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, तीनों गोदामों में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 से अधिक गाड़ियों और 200 से ज्यादा दमकल कर्मियों को तैनात किया गया।
एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा, "आग मंगलवार रात 11:49 बजे कपड़े के गोदाम में लगी। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग तेजी से शराब और जूते के गोदामों तक फैल गई।"
उन्होंने कहा कि पूरे जिले के 'फायर स्टेशनों' से कर्मचारियों को बुलाया गया। साथ ही, नूंह और झज्जर जिलों से भी दमकल की गाड़ियां और कर्मचारी भेजे गए।
बुधवार दोपहर 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर चार बजे तक गोदामों से धुआं उठता रहा। स्थिति पर नजर रखने के लिए मौके पर दो दमकल वाहन तैनात किए गए थे।
आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY