विदेश की खबरें | अलबामा में निजी स्कूलों में योग करने पर लगा दशकों पुराना प्रतिबंध अभी कुछ और समय तक रहेगा जारी

‘अलबामा सीनेट ज्यूडिशरी कमेटी’ में बुधवार को सार्वजनिक सुनवाई के बाद इस प्रतिबंध को हटाने से जुड़े एक विधेयक को मंजूरी नहीं मिल पाई। दो रूढ़िवादी समूहों ने इस पर आपत्ति जतायी।

इन समूहों का कहना है कि उन्हें डर है कि इससे हिंदुत्व या ध्यान लगाने की पद्धतियों का प्रचार हो सकता है।

वहीं, विधेयक का समर्थन कर रहे अलबामा के एक सीनेट ने कहा कि विधेयक व्यायाम से जुड़ा है किसी धर्म से नहीं।

ओपेलिका के डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि जेरेमी ग्रे ने कहा, ‘‘ यह धारणा की योग करने से आप हिंदू बन जाएंगे.... मैं पिछले 10 साल से योग कर रहा हूं और अब भी गिरजाघर जाता हूं... और ईसाई हूं।’’

विधेयक को पर्याप्त मत नहीं मिल पाए लेकिन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि वह एक बार फिर विधेयक पेश करेंगे, जब अधिक सदस्य मौजूद होंगे।

‘अलबामा बोर्ड ऑफ एज्युकेशन’ ने 1993 में निजी स्कूल में योग, सम्मोहन करने और ध्यान लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)