एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली के रोहिणी में भाग रहे एक अपराधी के पैर में गोली लगी; पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हत्या के एक मामले में वांछित 35-वर्षीय एक अपराधी को शुक्रवार तड़के यहां रोहिणी में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली के रोहिणी में भाग रहे एक अपराधी के पैर में गोली लगी; पकड़ा गया

नयी दिल्ली, तीन मई उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हत्या के एक मामले में वांछित 35-वर्षीय एक अपराधी को शुक्रवार तड़के यहां रोहिणी में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोहिणी में जापानी पार्क के समीप तड़के तीन बजे मुठभेड़ में अपराधी मोहम्मद फैजान उर्फ नन्हे के पैर में गोली लगी। फैजान ‘कालू’ और ‘गोगा’ नाम से भी जाना जाता है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) अमित कौशिक के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि फैजान जापानी पार्क के पास अपने किसी साथी से मिलने आ रहा है।

कौशिक ने कहा, ‘‘निरीक्षक मान सिंह एवं संजीव की अगुवाई में एक दल ने जाल बिछाया। लेकिन पुलिस दल को देखते हुए फैजान ने उसपर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस दल के सदस्यों ने भी गोलियां चलायीं और एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से बंदूक, अत्याधुनिक अर्धस्वचालित पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किये हैं तथा उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

उनके अनुसार फैजान को नजदीकी डॉ. साहब आम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया और वहां उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

कौशिक के अनुसार, फैजान पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा में पहले हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, तथा हथियार कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत सात मामले पहले से दर्ज हैं और उसका संबंध गोगी एवं काले गैंग से भी है।

उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में हत्या के एक मामले में वांछित है तथा वह गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).