उत्तर प्रदेश के नोएडा में लूट, हत्या, दुष्कर्म के मुकदमों में फरार बदमाश गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने डकैती, हत्या और दुष्कर्म के मुकदमों में फरार एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 5 अप्रैल : उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने डकैती, हत्या और दुष्कर्म के मुकदमों में फरार एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उत्तर प्रदेश एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा (नोएडा इकाई) ने बताया कि बदमाश नोएडा में भेष बदलकर रह रहा था और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.
उन्होंने बताया कि हरियाणा के कैथल जिले में आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें से कुछ में उसे सजा भी हुई थी और पैरोल पर आने के बाद से यह फरार था. उन्होंने बताया कि निरीक्षक सचिन कुमार ने बृहस्पतिवार रात को एक सूचना के आधार पर आजम नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया. यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जाति जनगणना कराने, आरक्षण की सीमा बढ़ाने समेत कई वादे किए
उन्होंने बताया कि फरार आरोपी को तिलपता गांव के पास से गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि फरार होने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था और फर्जी आधार कार्ड बनवाकर दूसरे नाम से रह रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

