एजेंसी न्यूज

UP Shocker: पीलीभीत में स्कूल जा रही कक्षा 5 की छात्रा को युवकों ने जबरन जहर पिलाया, अस्पताल में भर्ती

पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूल जा रही कक्षा पांच की एक छात्रा को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने कथित तौर पर जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

UP Shocker: पीलीभीत में स्कूल जा रही कक्षा 5 की छात्रा को युवकों ने जबरन जहर पिलाया, अस्पताल में भर्ती
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

पीलीभीत (उप्र), 9 नवंबर : पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूल जा रही कक्षा पांच की एक छात्रा को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने कथित तौर पर जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव सुस्वार निवासी रामगोपाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी भांजी अंशिका जब शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसे जेएमबी कॉलेज के पास रोक लिया तथा जबरन उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया.

शहर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता का उसके चाचा से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद है इसी रंजिश में आरोपी तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : ऐसी सड़कों का निर्माण हो जिससे दोषपूर्ण इंजीनियरिंग कार्यों के कारण कोई दुर्घटना न हो: नितिन गडकरी

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अविनाश पांडेय ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाने का काम किया जा रहा है और चार टीम का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की सत्यता साबित होने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अनुसार छात्रा को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2024 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).