News

VIDEO: खेत में आराम कर रहा था बाघ, लोगों के शोर मचाने पर भाग खड़ा हुआ, पीलीभीत के कबीरगंज गांव के ग्रामीणों में फैली दहशत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के कबीरगंज, मुरैनिया, गांधीनगर गांव के लोग काफी दहशत में है. गांव में बाघ के दिखाई देने के कारण अब ग्रामीणों में डर का माहौल है.

VIDEO: खेत में आराम कर रहा था बाघ, लोगों के शोर मचाने पर भाग खड़ा हुआ, पीलीभीत के कबीरगंज गांव के ग्रामीणों में फैली दहशत
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

 पीलीभीत, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के कबीरगंज, मुरैनिया, गांधीनगर गांव के लोग काफी दहशत में है. गांव में बाघ के दिखाई देने के कारण अब ग्रामीणों में डर का माहौल है. बाघ की चहलकदमी और भागने का वीडियो सामने आया है. बाघ कबीरगंज के पास खेतों में दिखाई दिया. जब लोगों ने इसको देखकर शोर मचाना शुरू किया तो ये खेतों से भागने लगा.

कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. बाघ के दिखाई  देनें के बाद मौके पर संपूर्णानगर रेंज की टीम भी पहुंची और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: मध्य प्रदेश के गांवों में बाघ का खौफ, डिंडोरी जिले में 5 दिन तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, देखें वायरल वीडियो

खेतों में दिखा बाघ

बाघ के घुमने से ग्रामीणों में खौफ

जानकारी के मुताबिक़ बाघ के दिखाई देने की वजह से कई गांव के लोगों में खौफ पैदा हो गया है. जो वीडियो सामने आया है. उसमें देख सकते है कि किस तरह से बाघ खेत में दौड़ रहा है और खेत में ही बने एक घर के पीछे चले जाता है. बाघ के यहां होने के कारण अब किसानों को खेत में जाने में भी डर लगने लगा है.

कुछ दिन पहले लगवाया गया था पिंजरा

बता दें की बाघ को काफी दिनों से पकड़ने की और खदेड़ने की कोशिश की जा रही है. इस दौरान लोगों को सावधान रहने की अपील वन विभाग की ओर से की गई है. पिछले महीने बाघ को पकड़ने के लिए खेत के पास एक पिंजरा भी लगवाया गया था. लेकिन बाघ को पकड़ने में सफलता नहीं मिली थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).