कोट्टायम (केरल), 21 फरवरी केरल में बिना अनुमति के सैटेलाइट फोन का उपयोग करने के आरोप में इजराइल के एक नागरिक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इजराइली नागरिक डेविड बोना (75) और उनकी पत्नी यहां घूमने आए थे। वे कुमारकोम से थेक्कडी जा रहे थे और तभी उन्होंने सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल किया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस को उसकी खुफिया शाखा द्वारा फोन के अनधिकृत उपयोग के बारे में सूचित किया गया, जिसके बाद मुंडाकायम में बोना को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया, ‘‘बोना ने केरल की यात्रा के दौरान दुबई से यह सैटेलाइट फोन खरीदा था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि यहां बिना अनुमति के सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।’’
पुलिस, खुफिया शाखा और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बोना से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उनका सैटेलाइट फोन जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि बोना के खिलाफ इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY