गाजियाबाद (उप्र), 26 जुलाई जिले के मोदीनगर थानाक्षेत्र में पुलिस ने दलित समुदाय के लोगों के अवैध धर्म परिवर्तन में कथित संलिप्तता के आरोप में एक ईसाई पुजारी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान हापुड जिले के पीरनगर सुदाना गांव के निवासी महिंदर कुमार के रूप में हुई है।
इस मामले में आशीष नामक व्यक्ति की शिकायत पर गिरफ्तारी की गई । शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग पैसे के लिए गरीब लोगों पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इस मामले में मंहिदर कुमार और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 23 जुलाई को मोदीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
अपर पुलिस आयुक्त (एसीपी- मोदीनगर) ज्ञान प्रकाश ने बताया कि कुमार अपनी पत्नी के साथ बेथलेहम गॉस्पेल नाम से एक ट्रस्ट चला रहे थे और उन्हें विदेशों से धन मिल रहा था, जिसका इस्तेमाल दलित वर्ग के गरीब लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए लुभाने के लिए किया जाता था।
उन्होंने बताया कि कुमार हर रविवार को अपने एजेंटों द्वारा बताये गये लोगों से मिलने के लिए मोदीनगर के गांवों में जाते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY