Uttar Pradesh: कौशांबी में पिता के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
कौशांबी, 29 मई : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.
कौशांबी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समर बहादुर सिंह के मुताबिक, कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने लगभग 15 दिन पहले अपनी 17 वर्षीय बेटी को रात में घर में अकेला पाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी मां को पिता द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ शनिवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया. यह भी पढ़ें : बदायूं में कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो आया सामने, आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज
एएसपी के अनुसार, रविवार को पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और इस दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर जरूरी विधिक कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2022 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

