देश की खबरें | जींद में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
जियो

जींद, छह जून हरियाणा के जींद जिले में पुलिस ने युवती को कथित रूप से प्रेम में फंसाकर विवाह करने और प्रताड़ित करने के मामले में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

लक्ष्मी नगर निवासी 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलेज में पढ़ती थी तब अनूपगढ़ गांव निवासी हरदीप ने उसे प्यार में फंसाया और 13 नवंबर को उसका अपहरण कर लिया। फिर उसके साथ विवाह किया।

यह भी पढ़े | बिहार में शनिवर को कोरोना के 86 टेस्ट पॉजिटिव पाए गए: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शिकायत के मुताबिक इसके बाद उसका मानसिक तथा शारीरिक शोषण शुरू हो गया। उससे दहेज की मांग की जाती थी।

युवती ने आरोप लगाया कि हरदीप ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ चंडीगढ़ में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद हरदीप उसे अनूपगढ़ ले आया जहां पर जगपाल तथा भगत सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

यह भी पढ़े | नोएडा: 13 घंटे तक गर्भवती महिला को लेकर घूमते रहे परिवार के लोग, अस्पतालों के भर्ती न करने से हुई मौत- जांच जारी.

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरदीप, जगपाल, भगत सिंह के खिलाफ अपहरण, दहेज उत्पीडऩ, नशीला पदार्थ देने, दुष्कर्म करने, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला थाना प्रभारी शीला ने बताया कि युवती हरदीप सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी जिसके बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)