ठाणे, 23 अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित एक निजी आश्रय गृह के संचालक पर ढाई साल की बच्ची के शरीर को गर्म चीज से दागने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह अपराध मई और जुलाई के बीच किया गया तथा मामला तब सामने आया जब बच्ची की दादी हाल ही में उससे मिलने के लिए आश्रय गृह पहुंची।
आरोपी दत्ता गाइसमुद्रे इस निजी आश्रय गृह का प्रबंधन करता है।
अधिकारी ने बताया कि दादी ने बच्ची के पेट, पीठ, कान के पीछे और आंखों के पास जलने जैसे घाव देखे।
उन्होंने कहा कि बच्ची के माता-पिता भीख मांगकर गुजर-बसर करते हैं।
दादी की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची को सरकारी अस्पताल भेजा, जहां विशेषज्ञों ने उसे गर्म वस्तु से दागे जाने की पुष्टि की।
वरिष्ठ निरीक्षक अजय अफले ने बताया कि भोईवाड़ा पुलिस ने बृहस्पतिवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118 (1) के तहत खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत आरोपी गाइसमुद्रे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY