विदेश की खबरें | हार्वर्ड में पहली बार छात्र संगठन द्वारा एक काले छात्र को चुना गया अध्यक्ष
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हैटिसबर्ग के नोआ हैरिस को 12 नवंबर को हार्वर्ड के स्नातक परिषद का अध्यक्ष चुना गया। प्रशासनिक विषयों की पढ़ाई कर रहे हैरिस स्नातक परिषद के काले छात्रों के समूह के सहअध्यक्ष भी हैं।
हैटिसबर्ग के नोआ हैरिस को 12 नवंबर को हार्वर्ड के स्नातक परिषद का अध्यक्ष चुना गया। प्रशासनिक विषयों की पढ़ाई कर रहे हैरिस स्नातक परिषद के काले छात्रों के समूह के सहअध्यक्ष भी हैं।
इसके पहले दो और छात्र स्नातक परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं लेकिन हैरिस छात्र संगठन द्वारा चुना गया पहला काला छात्र है।
यह भी पढ़े | ढाका: हिंदुओं पर हमला करने के लिए सिंगापुर में चाकू खरीदने वाला बांग्लादेशी गिरफ्तार.
हैरिस ने पत्रकारों को बताया कि वह इस सम्मान को हल्के में नहीं लेंगे।
उन्होंने कहा, “इस वर्ष गर्मियों में जॉर्ज फ्लॉयड, ब्र्योना टेलर और अहमॉद आर्बरी की मौत के बाद देश में नस्लभेद को लेकर जो आंदोलन शुरु हुआ उसके बाद हार्वर्ड छात्र संगठन द्वारा एक काले छात्र पर भरोसा कर चुनना एक एतिहासिक कदम है।”
यह भी पढ़े | अमेरिका: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा दल देश को रखेगा.
हैरिस के साथ स्नातक परिषद की उपाध्यक्ष क्लीवलैंड की जेनी गन को चुना गया है। गन न्यूरोसाइंस की पढाई कर रही हैं।
दोनों का कहना है कि वे छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)