एजेंसी न्यूज

अमेरिका: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा दल देश को रखेगा

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनका राष्ट्रीय सुरक्षा दल देश को सुरक्षित रखेगा ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि अमेरिका विश्व का नेतृत्व करने को एक बार फिर तैयार है, इससे पीछे हटने को नहीं. सुलिवन, दशकों में इस पद पर सेवा देने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक होंगे.

अमेरिका: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा दल देश को रखेगा
जो बाइडन (Photo Credits: Getty Images)

वाशिंगटन, 25 नवंबर: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने कहा कि उनका राष्ट्रीय सुरक्षा दल (National Security Team) देश को सुरक्षित रखेगा ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि, "अमेरिका विश्व का नेतृत्व करने को एक बार फिर तैयार है, इससे पीछे हटने को नहीं." डेलावेयर के विलमिंगटन में अपने सत्ता हस्तांतरण मुख्यालय से बाइडन ने मंगलवार को अनुभवी राजनयिक एंटनी ब्लिनकेन को विदेश मंत्री, एलेजांद्रो मयोरकास को 'होमलैंड सिक्योरिटी' मंत्री, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत और एवरिल हैंस को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के तौर पर नामित करने के अपने इरादे की घोषणा की .

एवरिल राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनने वाली पहली महिला होंगी. बाइडन ने जॉन कैरी को राष्ट्रपति का विशेष जलवायु दूत और जेक सुलिवन (43) को राष्ट्रीय सलाहकार के पद के लिए नामित करने की भी घोषणा की थी. सुलिवन, दशकों में इस पद पर सेवा देने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक होंगे.

यह भी पढ़ें : अमेरिका: जो बाइडन ने वित्त मंत्री के रूप में फेडरल रिजर्व की पूर्व अध्यक्ष जैनेट येलेन का किया चयन

कई प्रमुख 'केबल नेटवर्क' पर प्रसारित संबोधन में बाइडन ने कहा, "यह एक ऐसा दल है जो हमारे देश और हमारे लोगों को सुरक्षित रखेगा और यह एक ऐसा दल है जो उस तथ्य को प्रदर्शित करेगा कि अमेरिका विश्व का नेतृत्व करने को एक बार फिर तैयार है, इससे पीछे हटने को नहीं. एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ होने, अपने प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने , सहयोगियों के साथ खड़ा होने, हमारे मूल्यों के लिए खड़े होने को तैयार है." अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को विजेता घोषित किया जा चुका है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).