एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | सिंगापुर में कोविड-19 के 94 नए मामले मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में शुक्रवार को कोविड-19 के 94 नए मामले आने के साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 56,666 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नए मामलों में विदेश से आए 10 मरीज भी शामिल हैं।

विदेश की खबरें | सिंगापुर में कोविड-19 के 94 नए मामले मिले

सिंगापुर, 28 अगस्त सिंगापुर में शुक्रवार को कोविड-19 के 94 नए मामले आने के साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 56,666 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नए मामलों में विदेश से आए 10 मरीज भी शामिल हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा कि विदेश से आने वाले कोविड-19 के 10 मरीजों को सिंगापुर पहुंचने पर घर पर या पृथकवास में रहने के लिए नोटिस दिया गया है।

यह भी पढ़े | Shinzo Abe Resigns: भारत-जापान के रिश्तों में शिंजो आबे के आने से आई थी नई जान, भारत में बुलेट ट्रेन दौड़ाने का था वादा.

समुदाय के चार मामले सिंगापुर के लोगों (नागरिकों) या स्थायी निवासी (विदेशियों) के हैं।

विदेशी कामगारों के लिये डॉरमेटरी में रह रहे 80 मरीजों में से 58 सुनगेई तेंगा लॉज से हैं जो विदेशी कामगारों के लिये सबसे बड़ी डॉरमेटरी में से एक है। इसे पिछले हफ्ते नए कोविड-19 क्लस्टर के तौर पर चिन्हित किया गया था।

यह भी पढ़े | Shinzo Abe Resigns as Japan’s Prime Minister: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ कारणों के चलते पद से दिया इस्तीफा.

संक्रमित पाए गए अधिकतर मरीजों की जांच पृथकवास में रहने के दौरान हुई या फिर नियमित क्रमिक जांच के दौरान उनके संक्रमित होने का पता चला।

संक्रमण के इन नए मामलों के सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 56,666 हो गई है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, “सुनगेई तेंगा लॉज में मामलों के सामने आने के बाद हमनें करीब 4500 कामगारों को पृथकवास में भेज दिया है और उनमें से करीब 3000 की अब तक जांच की जा चुकी है।”

इसमें कहा गया, “हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में डॉरमेटरी वाले इलाकों में और लोगों में संक्रमण मिल सकता है जब हम बचे हुए कामगारों की जांच करेंगे।”

गृह मंत्रालय ने कहा कि इस बीच बृहस्पतिवार को सामने आए बाहर से आयातित पांच में से तीन मामले भारत से लौटने वालों के थे जो 14-15 अगस्त को वापस आए थे।

एक संक्रमित व्यक्ति 16 अगस्त को चीन से आया था।

सिंगापुर पहुंचने पर सभी को 14 दिनों तक घर में ही रहने का नोटिस दिया गया था और उनकी जांच की गई।

पांचवां मामले एक नाविक का है जिसके पास विशेष पास है और वह आठ अगस्त को भारत से यहां पहुंचा था।

बयान में कहा गया कि बृहस्पतिवार को 168 और मरीजों को अस्पताल या सामुदायिक पृथकवास केंद्र से छुट्टी दिये जाने के साथ ही अब तक 55,139 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

अस्पतालों में 66 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है और हल्के लक्षणों वाले 1340 मरीज पृथकवास में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).