COVID-19 Spike: मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,200 नए मामले, 35 और मरीजों की मौत

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,200 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई. महामारी से 35 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या 11,909 पर पहुंच गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई, नौ अप्रैल: मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,200 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई. महामारी से 35 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या 11,909 पर पहुंच गई. बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने यह जानकारी दी. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के निजी अस्पतालों से कहा कि उन्हें राज्य में स्थापित कुछ कोविड-19 ‘जम्बो’ उपचार केंद्रों को संभालना चाहिए.

संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद देश की वित्तीय राजधानी में कुल मामले बढ़कर 5,00,898 हो गए हैं. मुंबई में अभी 90,333 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 3,97,613 लोग ठीक हो चुके हैं.

उधर, निजी अस्पतालों और अन्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ डिजिटल माध्यम से हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्बो उपचार केंद्रों को संभालने से मरीजों को डॉक्टरों और नर्सों के मामले में बेहतर देखभाल मिल सकेगी और इन केंद्रों को लेकर भ्रम की स्थिति दूर होगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\