एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 919 नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 45,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में कोविड-19 के 919 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की संख्या 45,000 से ज्यादा हो गयी । इस बीच, संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत हो गयी।

देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 919 नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 45,000 के पार

अहमदाबाद, 16 जुलाई गुजरात में कोविड-19 के 919 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की संख्या 45,000 से ज्यादा हो गयी । इस बीच, संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे में 919 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने से कुल मामलों की संख्या बढ़कर 45,567 हो गई है ।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में तंबाकू और तंबाकू से बनें उत्पाद की बिक्री पर पाबंदी एक साल और बढ़ी.

संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत होने से अब तक 2,091 मरीज दम तोड़ चुके हैं । अहमदाबाद में पांच और सूरत में पांच मरीजों की मौत हो गयी ।

राज्य में विभिन्न अस्पतालों से 828 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 32,174 लोग ठीक हो चुके हैं ।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में एक और कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुल मामलों में सूरत में 265 मामले आए हैं।

उधर, अहमदाबाद जिले में 181 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 23,780 हो गयी । पिछले 24 घंटे में शहर में संक्रमण से पांच मरीजों की मौत हो गयी ।

अहमदाबाद में कोविड-19 संक्रमण से 1,532 लोगों की मौत हो चुकी है ।

विज्ञप्ति के मुताबिक शहर में 181 नए मामलों में 168 मामले अहमदाबाद से बाकी 13 मामले जिले के ग्रामीण इलाकों से आए हैं । पिछले 24 घंटे में शहर में 188 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी।

पिछले 24 घंटे में राजकोट से 51, भावनगर से 50, जूनागढ़ से 32 और भरूच से 29 मामले सामने आए ।

गुजरात में 4,99,170 जांच की गयी है ।

राज्य में वर्तमान में 11,302 मामले हैं जिनमें से 73 मरीज वेंटिलेटर पर हैं जबकि 11,229 मरीजों की हालत स्थिर है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 01:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).