देश की खबरें | 9 नवंबर : उत्तराखंड बना देश का 27वां राज्य
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे उत्तराखंड की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि कई प्राचीन धार्मिक स्थलों के साथ ही यह राज्य हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र मानी जाने वाली देश की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना का उद्गम स्थल है।

देश दुनिया के इतिहास में 9 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Illegal Construction Of Computer Baba Demolished: मध्य प्रदेश जिला प्रशासन ने कंप्यूटर बाबा के अवैध निर्माण को ढहाया, बाधा डालने पर किया गिरफ्तार.

1236 : रूकनुद्दीन फिरोज शाह को फांसी दी गई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: NCB ने अंधेरी और खारघर इलाकों में छापेमारी के बाद कथित ड्रग पेडलर को किया गिरफ्तार: 8 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1270 : महान संत नामदेव का जन्म।

1877 : उर्दू के महान कवि और दार्शनिक मोहम्मद इकबाल का जन्म। वह सियालकोट में पैदा हुए, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है।

1922 : अल्बर्ट आइंस्टाइन को 1921 में भौतिक शास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया गया। नोबेल समिति ने किन्हीं कारणों से 1921 के पुरस्कार के विजेता का चयन 1922 में किया।

1943 : संयुक्त राष्ट्र राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की गई और शुरू में 44 देशों ने इसकी स्थापना पर सहमति जताई।

1947 : जूनागढ़ को भारतीय संघ में शामिल किया गया।

1960 : भारत के पहले एयर चीफ मार्शल सुब्रत मुखर्जी का निधन।

1985 : दुनिया का सबसे चर्चित दंपती राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना विवाह के बाद अमेरिका पहुंचे, जहां उनका जबर्दस्त स्वागत किया गया।

1989 : तीन दशक तक पश्चिमी और पूर्वी बर्लिन को अलग करने वाली बर्लिन की दीवार को गिरा दिया गया। इसे 1961 में बनाया गया था और इसकी लंबाई बढ़ते बढ़ते 45 किलोमीटर तक पहुंच गई थी।

1989 - ब्रिटेन में मौत की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।

1996 : एवेंडर होलीफील्ड ले तकनीकी आधार पर माइक टायसन को हराकर विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी का खिताब तीसरी बार जीता।

2000 : उत्तराखंड की स्थापना। लंबे समय से चली आ रही पृथक राज्य की मांग को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश के एक हिस्से को नया राज्य बनाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)