COVID-19 Update: आज देश में मिले 8603 नए कोरोना रोगी, 415 की हुई मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख से कम
देश में कोविड-19 के 8,603 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,24,360 हो गई. वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 99,974 रह गई.
नयी दिल्ली, 4 दिसंबर : देश में कोविड-19 के 8,603 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,24,360 हो गई. वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 99,974 रह गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 415 लोगों की कोरोना वायरस से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,70,530 हो गई. पिछले 160 दिन से कोविड-19 के 50,000 से कम दैनिक मामले आ रहे हैं. देश में अब 99,974 मरीजों का उपचार चल रहा है, यह कुल मामलों का 0.29 फीसदी है, जो कि मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है. देश में स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.35 फीसदी है.
मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में दो मामलों की कमी हुई है. दैनिक संक्रमण दर 0.69 फीसदी है. पिछले 61 दिनों से यह दो फीसदी से कम है. मंत्रालय ने बताया कि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.81 फीसदी दर्ज की गई. पिछले 20 दिनों से यह एक फीसदी से कम है. देश में अब तक 3,40,53,856 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मृत्यु दर 1.36 फीसदी है. वहीं, देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद अब तक टीके की 126.53 करोड़ खुराक दी गई है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के बीच देश में कोरोना के मिले 9216 नए मरीज, 391 ने तोड़ा दम
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2021 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

