एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 से 86 और लोगों की मौत: लखनऊ में सबसे ज्यादा 15 मरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 86 और लोगों की मौत हो गई तथा 6337 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि की गई।

देश की खबरें | कोविड-19 से 86 और लोगों की मौत: लखनऊ में सबसे ज्यादा 15 मरे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 16 सितंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 86 और लोगों की मौत हो गई तथा 6337 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि की गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 से संक्रमित 86 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4690 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | Zhenhua Data Leak: झेन्‍हुआ डेटा लीक मामले में सरकार ने एक्सपर्ट कमिटी का किया गठन, 30 दिन के भीतर सौपेंगी रिपोर्ट.

लखनऊ में सबसे ज्यादा 15 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोविड-19 से मौतों के मामले में लखनऊ 554 के आंकड़े के साथ राज्य में शीर्ष पर पहुंच गया है। कानपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीजों की मौत हो गई है। जिले में अब तक इस संक्रमण से 550 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान गोरखपुर और मेरठ में पांच-पांच, प्रयागराज तथा सहारनपुर में चार-चार, जालौन में तीन, वाराणसी, मुरादाबाद, देवरिया, रामपुर, आगरा, हरदोई, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और सुल्तानपुर में दो-दो तथा गाजियाबाद, झांसी, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, मथुरा, पीलीभीत, मैनपुरी, संत कबीर नगर, रायबरेली, फिरोजाबाद, अमरोहा, हापुड़, ललितपुर, शामली, बांदा तथा कानपुर देहात में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Balli Durga Prasad Rao Dies: तिरुपति के लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव का निधन, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख.

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 6337 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 869 नए मामले आए हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 371, प्रयागराज में 342, गौतम बुद्ध नगर में 223, वाराणसी में 222, गोरखपुर में 202 तथा मेरठ में 200 नए मरीजों का पता लगा है।

राज्य में अब तक कोविड-19 संक्रमण के 330265 मामले आ चुके हैं इस वक्त 67002 लोगों का राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 258573 रोगी ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को राज्य में डेढ़ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).