देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 8,553 नये मामले सामने आये, 23 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में रविवार को कोविड-19 के 8,553 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,28,886 हो गई। वहीं, 23 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 836 हो गई।
तिरुवनंतपुरम, चार अक्टूबर केरल में रविवार को कोविड-19 के 8,553 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,28,886 हो गई। वहीं, 23 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 836 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि आज 4,851 मरीज ठीक हो गए जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,44,471 हो गई।
वर्तमान में 2.57 लाख लोग राज्य में निगरानी में हैं जिसमें से 31,171 विभिन्न अस्पतालों के पृथक वार्ड में हैं।
राज्य में फिलहाल निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 725 हो गई है।
कोविड-19 मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए राज्य सरकार ने शनिवार को राज्य में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी।
अब तक निषेधात्मक आदाशों के उल्लंघन करने के लिए 75 मामले दर्ज किए गए हैं और कुल 135 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2020 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

