एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 830 नए मामले, 17 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 830 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 36,564 हो गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 830 नए मामले, 17 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, छह अगस्त मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 830 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 36,564 हो गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 17 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 946 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Pakistan New Political Map: पाकिस्तान के नए नक्शे पर MEA ने दी तीखी प्रतिक्रिया, PAK आतंकवाद के दम पर जमीन हथियाना चाहता है.

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में चार, इंदौर में तीन, रीवा में दो और ग्वालियर, बड़वानी, रतलाम, विदिशा, होशंगाबाद, टीकमगढ़, झाबुआ एवं सतना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 325 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 201, उज्जैन में 74, सागर में 35, जबलपुर में 33, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 19 एवं खरगोन में 18 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Liquor Sale in Assam: असम सरकार ने राज्य में लाइसेंस के साथ बार में शराब देने की अनुमति दी.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 157 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 155, ग्वालियर में 89, जबलपुर में 77, खरगोन में 28 एवं बड़वानी में 27 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 36,564 संक्रमितों में से अब तक 26,902 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,716 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 838 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,195 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).