देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 के 82,961 मरीज स्वस्थ हुए, एक चौथाई केवल महाराष्ट्र से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में बुधवार को कोविड-19 के 82,961 मरीज स्वस्थ हुए और यह एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। इनमें से करीब एक चौथाई केवल महाराष्ट्र से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह प्रदर्शित होता है।
नयी दिल्ली, 16 सितंबर देश में बुधवार को कोविड-19 के 82,961 मरीज स्वस्थ हुए और यह एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। इनमें से करीब एक चौथाई केवल महाराष्ट्र से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह प्रदर्शित होता है।
मंत्रालय के मुताबिक संक्रमित मरीजों के एक दिन में स्वस्थ होने की यह सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही, अब तक इस रोग से उबर चुके मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 39.5 लाख के करीब पहुंच गई और स्वस्थ होने की दर 78.53 प्रतिशत हो गई है।
यह भी पढ़े | Sherlyn Chopra Hot Photos: शर्लिन चोपड़ा ने नेट गाउन पहन फैंस किया हैरान, हॉटनेस देखते रह जाएंगे आप.
बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये अपने आंकड़ों में मंत्रालय ने कहा कि कुल इलाजरत मरीज 9,95,933 (या कुल मामलों के 19.84 प्रतिशत) हैं, जबकि इस रोग से उबर चुके मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 39,42,360 हो गई है।
मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में स्वस्थ हुए 82,961 मरीजों में करीब 59 प्रतिशत पांच राज्यों से हैं, जिनमें 23.41 प्रतिशत (स्वस्थ हुए 19,423 मरीज) महाराष्ट्र से हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश (9,628) , कर्नाटक (7,406), उत्तर प्रदेश (6,680) तथा तमिलनाडु से (5,735) मरीज हैं, जो कुल 35.5 प्रतिशत हैं।
मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 82,961 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली तथा घर पर पृथक रहने से भी मुक्ति मिल गई।
मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या इलाजरत मरीजों से चार गुना अधिक हो गई है।
मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ होने की सात दिन की औसत में निरंतर वृद्धि देखी गई है।
मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया कि देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ होने की दर 70 प्रतिशत से अधिक है।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘कुल इलाजरत मरीजों के करीब 60 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में हैं।’’
भारत में कोविड-19 के 90,123 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई।
देश में केवल 11 दिन के अंदर कोविड-19 के मामले 40 लाख से बढ़कर 50 लाख के आंकड़े को पार कर गये।
वहीं, पिछले 24 घंटे में रिकार्ड संख्या में 1,290 लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 82,066 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)