देश की खबरें | तिब्बत के 80,000 लोगों ने निर्वासित संसद के चुनाव में मतदान के लिए पंजीकरण कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए अगले वर्ष जनवरी में होने वाले चुनाव में मतदान करने की खातिर करीब 80,000 लोगों ने पंजीकरण कराया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीटीए को ''निर्वासित तिब्बती सरकार'' के तौर पर भी जाना जाता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

धर्मशाला, 30 नवंबर केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए अगले वर्ष जनवरी में होने वाले चुनाव में मतदान करने की खातिर करीब 80,000 लोगों ने पंजीकरण कराया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीटीए को ''निर्वासित तिब्बती सरकार'' के तौर पर भी जाना जाता है।

अगले सिक्योंग (निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री) और 17वीं निर्वासित संसद के सदस्यों के चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान तीन जनवरी, 2021 को होगा जबकि अंतिम चुनाव 11 अप्रैल 2021 को होगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2,671 नए केस, 48 की मौत: 30 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

धर्मशाला में सीटीए के चुनाव आयोग ने कहा कि आगामी चुनावों के लिए कुल 79,697 तिब्बती लोगों ने पंजीकरण कराया है।

इनमें से 55,683 मतदाता भारत में रह रहे हैं जबकि 24,014 देश से बाहर रह रहे हैं।

यह भी पढ़े | Odisha Govt’s New Guidelines: कोरोना संकट के बीच ओडिशा सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन्स, 31 दिसंबर तक स्कूल-कालेज बंद और सभी सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों पर भी लगाई रोक.

मुख्य चुनाव आयुक्त वांगडू सेरिंग ने कहा, ''कई प्रांतीय आयोगों से प्राप्त अनुरोध के अनुसार, हमने पंजीकरण के लिए 23 से 28 दिसंबर 2020 तक अतिरिक्त पांच दिनों का समय दिया है। कई लोग दूर-दराज के क्षेत्रों में रहते हैं और उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है।''

वहीं, दूसरी तरफ, उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है और इस पहाड़ी क्षेत्र की दिवारों पर इनके पोस्टर देखे जा सकते हैं। कोविड-19 महामारी के कारण उम्मीदवार प्रचार के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\