देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,866 नए मामले, 146 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,866 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 146 और मरीजों की मौत हो गई।
बेंगलुरु, आठ सितंबर कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,866 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 146 और मरीजों की मौत हो गई।
इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,12,190 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई।
विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 के 3,08,573 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 96,918 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 6,680 मरीजों की मौत हो चुकी है।
बेंगलुरु शहरी में संक्रमण के 3,102 नए मामले सामने आए।
विभाग के अनुसार मंगलवार को 67,443 नमूनों की जांच की गई।
राज्य में अब तक 34,61,119 नमूनों की कोरोना वायरस संक्रमण जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

