एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोवा में कोविड-19 के 78 नए मामले; 167 ठीक हुए, दो मौत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में रविवार को कोरोना वायरस के 78 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46,826 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गोवा में कोविड-19 के 78 नए मामले; 167 ठीक हुए, दो मौत हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 22 नवंबर गोवा में रविवार को कोरोना वायरस के 78 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46,826 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिन में संक्रमण के कारण दो मरीजों की मृत्यु होने से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 677 हो गई।

यह भी पढ़े | Manoj Jha on Ghulam Nabi Azad’s Statement: कांग्रेस में घमासान को लेकर बयानबाजी जारी, गुलाम नबी आजाद के बयान पर आरजेडी नेता मनोज झा बोले-एक प्लेटफॉर्म बनाइए और बात कीजिए.

उन्होंने बताया कि रविवार को 167 मरीजों के ठीक होने के बाद राज्य में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 44,979 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि तटीय राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 1,170 है।

यह भी पढ़े | Night Curfew in Gujarat: गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अहमदाबाद-सूरत, वडोदरा और राजकोट में कल से सख्ती के साथ लागू होगा नाईट कर्फ्यू.

उन्होंने कहा, ‘‘रविवार को कुल 1,139 नमूनों की जांच हुई।’’

राज्य में अब तक 3,32,738 जांच हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).