विदेश की खबरें | जर्मनी में 770 नए मामले मिले, एक महीने में सबसे अधिक वृद्धि

द रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने शुक्रवार को 770 नए मामले दर्ज किये जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,88,534 हो गई। यह 20 मई के बाद एक दिन में सामने आए कोविड-19 महामारी के सबसे ज्यादा मामले हैं।

जर्मन सरकार देश को क्रमिक रूप से फिर से खोलने की दिशा में आगे बढ़ रही है जबकि स्थानीय स्तर पर मामलों को त्वरित रूप से लगाम भी कसी जा रही है।

यह भी पढ़े | क्या सच में उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फाॅर्स ने अपने कर्मचारियों को दिया फोन से तुरंत कुछ ऐप हटाने का आदेश, जानें वायरल हो रहे मैसेज का सच.

पश्चिमी काउंटी गटरस्लोह में अधिकारी एक बूचड़खाने के हजारों कर्मियों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिये जांच कर रही हैं। इन में से 730 अब तक नए कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

एपी

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारतीय सेना के 10 जवानों के अगवा करने की खबरों के बीच चीन ने कहा- हमने नहीं पकड़ा भारत का एक भी जवान.

प्रशांत माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)