एजेंसी न्यूज

COVID-19 Updates in Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नये मामले, एक और मरीज की मौत

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नये मामले सामने आये, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,24,373 हो गयी है।

COVID-19 Updates in Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नये मामले, एक और मरीज की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (File Image)

श्रीनगर, 29 जनवरी. जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नये मामले सामने आये, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,24,373 हो गयी है. केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,933 हो गयी है . अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में संक्रमण के कारण एक मरीज की मौत हुयी है. उन्होंने बताया कि ताजा मामलों में से कश्मीर संभाग में 60 जबकि जम्मू संभाग में 16 मामले सामने आए हैं. यह भी पढ़ें-Coronavirus Update: कोरोना काल में सेवाएं देने वाली नाजिरा खान को मिला कोविड महिला सम्मान

अधिकारियों ने बताया कि संघ शासित प्रदेश में फिलहाल 823 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 1,21,617 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).