देश की खबरें | अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 75 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 75 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,604 हो गई।
पोर्ट ब्लेयर, 20 अगस्त अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 75 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,604 हो गई।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Gmail Down in India: भारत में गूगल की सेवाएं बाधित, जीमेल पर सबसे बुरा प्रभाव.
सभी नए रोगी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के दौरान मिले।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहां कोविड-19 के कुल 1,045 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि संघ शासित प्रदेश में अब तक कोविड-19 के 30 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अब तक अंडमान निकोबार में अब तक 1,529 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अब तक संघ शासित प्रदेश में 72,433 नमूनों की जांच हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2020 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

