देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के कारण 70 वर्षीय डॉक्टर की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में एक निजी अस्पताल में कोविड-19 की वजह से 70 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत हो गई। यह राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण किसी स्वास्थ्यकर्मी की मौत का पहला मामला है। अस्पताल के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
हैदराबाद, 22 जून तेलंगाना में एक निजी अस्पताल में कोविड-19 की वजह से 70 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत हो गई। यह राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण किसी स्वास्थ्यकर्मी की मौत का पहला मामला है। अस्पताल के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों से यहां एक निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर को 17 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मौत रविवार को हुई।
यह भी पढ़े | Earthquake in Odisha: अब ओडिशा में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर थी 3.6 तीव्रता- जानमाल के नुकसान की खबर नहीं.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तेलंगाना इकाई के सूत्रों ने बताया कि यह राज्य में किसी डॉक्टर की मौत का पहला मामला है।
उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि उन्हें किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से बीमारी हुई थी।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस बीच, सामान्य चिकित्सा के लगभग 30 स्नातकोत्तर छात्र काम के भारी बोझ का विरोध करते हुए यहां के सरकारी उस्मानिया जनरल अस्पताल में लगातार तीसरे दिन ड्यूटी से गैरहाजिर रहे।
उन्होंने बताया कि अस्पताल वैकल्पिक व्यवस्था करके स्थिति को संभाल रहा है।
इस बीच, भाजपा विधायक राजा सिंह ने कहा कि वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाए गए हैं। उनके अंगरक्षक के संक्रमित होने के बाद उन्हें जांच करानी पड़ी थी।
तेलंगाना में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 730 नये मामलों के साथ कुल मामलों की संख्या 7,802 तक पहुंच गई। राज्य में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 210 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)