मुंबई, दो जुलाई महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन ‘अभिप्राय अभियान’ में लगभग 7.61 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे जिसके बाद राकांपा राज्य में अपने कार्यकर्ताओं से डिजिटल संपर्क साधने वाला सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है
राकांपा का अभिप्राय अभियान इस साल पार्टी के स्थापना दिवस (10 जून) से पहले शुरू किया गया।
जमीनी स्तर पर काम करने के दौरान कार्यकर्ताओं के सामने आ रही कठिनाइयों और चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर उनकी राय जानने के मकसद से अभियान की शुरुआत की गई।
ऑनलाइन आवेदन पत्र के जरिये कार्यकर्ताओं ने अपने विचार पार्टी के सामने रखे।
पाटिल की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि राकांपा के 7,61,003 कार्यकर्ताओं ने अभियान में हिस्सा लिया और अपने विचार रखे जिसके बाद राकांपा राज्य में अपने कार्यकर्ताओं से डिजिटल रूप में जुड़ने वाला सबसे बड़ा दल बन गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY