गुजरात के उपकारागार में 69 कैदी और दो कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

गुजरात के अरावली जिले के मोडासा कस्बे में बनाए गए उपकारागार के 69 कैदी और दो कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि अधिकतर मरीजों में कोई लक्षण नहीं है जबकि कुछ में हल्के लक्षण हैं.

Coronavirus/कोरोना संक्रमण से जंग (Photo Credits: PTI)

मोडासा/गुजरात, 4 नवंबर: गुजरात के अरावली जिले के मोडासा कस्बे में बनाए गए उपकारागार के 69 कैदी और दो कर्मचारियों के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रैपिड एंटीजन से की गई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई.

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मोडासा स्थित उप कारागार के कुल 71 लोग- 69 सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदी तथा दो कर्मचारी- कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.’’ उन्होंने बताया, “कैदियों और कर्मचारियों सहित कुल 149 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच कराई गई थी जिनमें से 71 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई.’’

ये भी पढ़ें: Coronavirus Cases in India: भारत में COVID19 संक्रमण के 46,254 नए मामले दर्ज, एक दिन में 514 लोगों की हुई मौत; देश में 5.33 लाख से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज

अधिकारी ने बताया कि अधिकतर मरीजों में कोई लक्षण नहीं है जबकि कुछ में हल्के लक्षण हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमने सभी संक्रमितों को इलाज के लिए दो सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

 

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू