देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 68 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 3133 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के तीन जवानों समेत 68 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3133 हो गई है।
रायपुर, चार जुलाई छत्तीसगढ़ में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के तीन जवानों समेत 68 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3133 हो गई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि आज कुल 68 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें रायपुर जिले से 27, बेमेतरा से नौ, नारायणपुर से आठ, जांजगीर-चांपा से सात, बिलासपुर से पांच, रायगढ़ और दंतेवाड़ा से तीन-तीन तथा सरगुजा, कोरिया और जगदलपुर से दो-दो लोग शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
यह भी पढ़े | कोरोना से जंग: दिल्ली में रिकवरी रेट 70% के पार पहुंचा, 24 घंटे में आए 2,505 नए मामले.
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सीआईएसएफ के तीन जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी जवान बचेली स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। जांच के बाद उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल और बचेली क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के खदानों की सुरक्षा में सीआईएसएफ को तैनात किया गया है। राज्य में इस सुरक्षा बल के 17 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 112 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 1,79,782 लोगों के नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 3133 लोगों में वायरस की पुष्टि की गई है। 2526 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में वर्तमान में 593 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस वायरस से संक्रमित 14 लोगों की मृत्यु हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

