एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 668 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 668 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 से 17 और मरीजों की मौत हो गई।

देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 668 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 23 नवंबर ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 668 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 से 17 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,14,629 हो गए और महामारी से मरने वालों की संख्या 1,657 पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े | Weather Update: तमिलनाडु में 25 नवंबर को गंभीर चक्रवाती तूफान आने की संभावना, सरकार ने की हालात की समीक्षा.

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से ट्वीट किया गया, “दुखद सूचना है कि कोविड-19 के 17 मरीजों की अस्पताल में मौत हो गई है।”

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में COVID-19 की बढ़ती संख्या को लेकर सीएम योगी का फैसला, शादी समारोह व सामूहिक आयोजनों में सिर्फ 100 लोग हो सकेंगे शामिल.

ओडिशा में अब 7,106 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 3,05,813 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य में संक्रमण की दर 5.61 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).