Mumbai में बीएमसी संचालित अस्पताल में एलपीजी रिसाव के बाद 58 मरीज निकाले गए, सभी सुरक्षित
मुंबई के चिंचपोकली इलाके में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल में एलपीजी रिसाव के बाद कुल 58 मरीजों को निकाला गया. इनमें से 20 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे थे.
मुंबई, 7 अगस्त : मुंबई के चिंचपोकली इलाके में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल में एलपीजी रिसाव के बाद कुल 58 मरीजों को निकाला गया. इनमें से 20 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे थे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अस्पताल के भवन संख्या 148 में दिन में 11 बजकर 34 मिनट पर हुई. उन्होंने बताया, ‘‘एलपीजी रिसाव के बाद मरीजों के तीमारदारों और अस्पताल के कर्मचारियों के बीच अफरातफरी फैल गयी.’’ यह भी पढ़ें : बच्चे को अपनी माता के उपनाम के इस्तेमाल का है अधिकार : दिल्ली उच्च न्यायालय
अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने घटना की सूचना बीएमसी की आपदा प्रबंधन टीम को दी, जिसके बाद दमकल विभाग के अधिकारी और एचपीसीएल के तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया, ‘‘सुरक्षा उपाय के तहत इमारत को खाली करा लिया गया और मरीजों को परिसर की दूसरी इमारत में ले जाया गया. सभी की हालत स्थिर है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2021 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

