देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 से 53 और लोगों की मौत, 2,532 नये मामले सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोविड-19 से 53 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 757 हो गई है, जबकि इस महामारी के 2,532 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 59,377 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।
चेन्नई, 21 जून तमिलनाडु में कोविड-19 से 53 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 757 हो गई है, जबकि इस महामारी के 2,532 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 59,377 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।
विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि कोरोना वायरस के एक दिन में मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है।
यह भी पढ़े | कोरोना के हरियाणा में 412 नए मरीज पाए: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
इसमें कहा गया है कि इन नये मामलों के साथ ही राज्य में मामलों की संख्या 60 हजार के करीब पहुंच गई है।
बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार को 1,438 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है और अब स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 32,754 हो गई है।
राज्य में पिछले कुछ दिनों से 2,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अभी 25,863 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

