एजेंसी न्यूज

पुडुचेरी में COVID-19 के 52 नए मरीज आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 338

पुडुचेरी में COVID-19 के 52 नए मरीज आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 338
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

पुडुचेरी, 20 जून: पुडुचेरी में शनिवार को कोविड-19 (COVID-19) के एक दिन में सर्वाधिक 52 नये मरीज सामने आने के साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में इस महामारी के मामले बढ़कर 338 हो गये. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं निदेशक एस मोहन ने शनिवार को यहां संवाददातओं को बताया कि महाराष्ट्र में इलाज करा रहे एक मरीज के पुडुचेरी पोर्टल से हटने और 52 नये मरीज सामने आने के बाद पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल मामले 338 हो गए.

उन्होंने बताया कि फिलहाल 200 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 131 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं एवं सात मरीजों की जान चली गयी.

यह भी पढ़ें: COVID-19 Pandemic Worldwide Update: वैश्विक स्तर पर कोरोना मामलों की संख्या 86 लाख के पार, अब तक 4.6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

नये मरीजों में 38 कादिरकमाम के इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज (Indira Gandhi Government Medical College) और 12 जेआईपीएमईआर (JIPMEA) में भर्ती कराये गये हैं. बाकी दो मरीज कराईकल के सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराये हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).