देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 490 नये मामले सामने आये, 12 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 12 और मरीजों ने कोरोना वायरस संक्रमण से दम तोड़ दिया। वहीं इस केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के 490 नये मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या 20,000 से अधिक हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
श्रीनगर, 31 जुलाई जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 12 और मरीजों ने कोरोना वायरस संक्रमण से दम तोड़ दिया। वहीं इस केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के 490 नये मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या 20,000 से अधिक हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने बताया कि अब केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 7,765 उपचाराधीन मामले हैं जबकि 12,217 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं।
यह भी पढ़े | पंजाब में कोरोना के 665 नए केस मिले, 16 की मौत: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारियों ने बताया कि 12 में से दो मरीजों की मौत जम्मू में हुई जबकि 10 मरीजों की कश्मीर में हुई। जम्मू कश्मीर में मृतक संख्या बढ़कर 377 हो गई है जिसमें से 349 मरीजों की मौत घाटी में हुई है जबकि 28 मरीजों की मौत जम्मू क्षेत्र में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 490 नये मामले सामने आये जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 20,359 हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में से 143 मामले जम्मू क्षेत्र में जबकि 347 मामले घाटी में सामने आये हैं।
नये मामलों में 64 मामले उन व्यक्तियों के हैं जो हाल में जम्मू कश्मीर लौटे थे।
मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 128 मामले और उसके बाद 85 मामले पुलवामा जिले में सामने आये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

