एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | गाजा में खाद्य सामग्री पाने का इंतजार कर रहे 48 फलस्तीनी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक अस्पताल ने यह जानकारी दी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राजदूत संघर्ष समाप्त कराने संबंधी वार्ता के लिए इजराइल पहुंच रहे हैं।

विदेश की खबरें | गाजा में खाद्य सामग्री पाने का इंतजार कर रहे 48 फलस्तीनी मारे गए
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एक अस्पताल ने यह जानकारी दी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राजदूत संघर्ष समाप्त कराने संबंधी वार्ता के लिए इजराइल पहुंच रहे हैं।

गाजा शहर के शिफा अस्पताल ने बताया कि ये लोग ज़िकिम क्रॉसिंग पर मौजूद भीड़ का हिस्सा थे। इसी क्रॉसिंग से उत्तरी गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाई जाती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोलीबारी किसने की और क्रॉसिंग पर नियंत्रण रखने वाली इजराइल की सेना ने भी इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजराइली सेना का कहना है कि वह केवल चरमपंथियों को निशाना बना रही है और वह नागरिकों की मौत के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराती है क्योंकि इस समूह के चरमपंथी घनी आबादी वाले इलाकों में सक्रिय हैं।

भूख संकट पर अग्रणी अंतरराष्ट्रीय प्राधिकरण के अनुसार इजराइल की सैन्य कार्रवाई और नाकेबंदी के कारण लगभग 20 लाख फलस्तीनयों के समक्ष अकाल जैसे हालात हैं।

अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ, लगभग 22 महीने से जारी युद्ध को समाप्त कराने और सात अक्टूबर को हमास के हमले में बंधक बनाए गए लोगों को रिहा कराने के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।

एपी शोभना

शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).