देश की खबरें | उत्तराखंड में मिले कोविड-19 के 457 नए मरीज, छह की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में सोमवार को 457 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई जिससे राज्य में संक्रमण से पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 47,502 हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 28 सितंबर उत्तराखंड में सोमवार को 457 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई जिससे राज्य में संक्रमण से पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 47,502 हो गया।

इसके अलावा, इसी अवधि में कोविड-19 के छह और मरीजों की मृत्यु हो गयी ।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 11921 नए केस, 180 की मौत: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 129 ताजा मामले हरिद्वार जिले में मिले जबकि देहरादून में 113, उधमसिंह नगर में 76 और टिहरी गढ़वाल में 27 मरीज सामने आए।

सोमवार को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती छह और कोविड मरीजों की जान चली गयी। महामारी से अब तक प्रदेश में 580 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

यह भी पढ़े | China Cat Que Virus: कोरोना संकट के बीच भारत के लिए नई मुसीबत, चीन से दूसरा CQV वायरस फैलने का खतरा.

प्रदेश में अब तक कुल 36,646 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या 10,066 है।

प्रदेश में कोविड-19 के 210 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\