देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली में 4,500 कारतूस बरामद, छह गिरफ्तार

नयी दिल्ली,18 फरवरी उत्तरी दिल्ली में छह लोगों कर गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 4,500 कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान रमेश कुमार, दिपांशू, इकराम, अकरम, मनोज कुमार और अमित राव के तौर पर की गई है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ)संजीव कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने छह लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 4,500 कारतूस बरामद किए हैं।

यादव ने कहा कि इस मामले में पहली गिरफ्तारी 14 फरवरी को बुराड़ी इलाके से की गई थी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)