COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 42,766 नए मामले, 308 मरीजों की मौत
भारत में एक दिन में 42,766 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 3,29,88,673 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार पांचवें दिन वृद्धि दर्ज की गयी है.
नयी दिल्ली, 5 सितंबर : भारत में एक दिन में 42,766 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 3,29,88,673 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार पांचवें दिन वृद्धि दर्ज की गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 308 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,40,533 हो गयी. उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,048 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.24 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.42 प्रतिशत है. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,367 की वृद्धि हुई है. लगातार 70वें दिन संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाले मामले 50,000 से कम है.
मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 17,47,476 नमूनों की जांच की गयी जिससे देश में अभी तक जांचे गए कुल नमूनों की संख्या 53,00,58,218 हो गयी है. दैनिक संक्रमण दर 2.45 प्रतिशत है. साप्ताहिक संक्रमण दर 2.62 प्रतिशत है. पिछले 72 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है. बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,21,38,092 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है. देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 68.46 करोड़ खुराके दी जा चुकी हैं. यह ही पढ़ें : COVID-19 Updates: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 42766 नए मामले, 308 मरीजों की मौत
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

