देश की खबरें | झारखंड में 42 हजार आशा कार्यकर्ता कोविड-19 से संबंधित गतिविधियों में शामिल है: स्वास्थ्य मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में लगभग 42,000 आशा कार्यकर्ता गत मार्च से कोविड-19 से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से लगी हुई है और हर जगह सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा साबित हुई है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक जुलाई झारखंड में लगभग 42,000 आशा कार्यकर्ता गत मार्च से कोविड-19 से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से लगी हुई है और हर जगह सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा साबित हुई है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार झारखंड में
यह भी पढ़े | SSC CGL 1 Result 2019: सीजीएल टियर 1 परीक्षा के नतीजे घोषित, ssc.nic.in पर देखें परिणाम.
आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर, विशेषकर आदिवासी इलाकों में पहुंचाया है।
मंत्रालय के अनुसार, आशा कार्यकर्ता मार्च 2020 से कोविड-19 से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं।
मंत्रालय ने बताया कि आशा कार्यकर्ता कोविड-19 के निवारक उपायों के बारे में जागरूकता पैदा कर रही है। उन्होंने बताया कि वे लोगों को साबुन और पानी से लगातार हाथ धोने, सार्वजनिक स्थानों पर बाहर निकलते समय, खांसते और छींकते समय उचित शिष्टाचार का पालन करते हुए मास्क / फेस कवर का उपयोग करने के बारे में जागरूक कर रही है।
बयान में कहा गया है वे कोविड-19 से संबंधित मामलों में संपर्क का पता लगाने में भी शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)