एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से अब तक 419 लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 75 हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 4000 नए मामले सामने आए और 19 मरीजों की जान भी चली गयी। राज्य में रिकार्ड संख्या में नमूनों की जांच की गयी।

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से अब तक 419 लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 75 हजार के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, आठ अगस्त बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 4000 नए मामले सामने आए और 19 मरीजों की जान भी चली गयी। राज्य में रिकार्ड संख्या में नमूनों की जांच की गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक एक दिन में सर्वाधिक 3996 नये मरीज सामने आने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 75,786 पर पहुंच गया जबकि इस संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 419 हो गया। राज्य में पिछले 24 घंटे में 75,426 नमूनों की जांच की गयी है।

यह भी पढ़े | Sukhram Chaudhary Corona Positive: कोरोना पॉजिटिव हिमाचल प्रदेश के मंत्री सुखराम चौधरी को सांस लेने में दिक्कत होने पर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया.

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से मरने वाले 19 मरीजों में पटना के छह, गया और वैशाली के दो-दो, तथा अररिया, औरंगाबाद, भोजपुर, कैमूर, कटिहार, सुपौल, मुजफ्फरपुर, नालंदा और पूर्वी चंपारण के एक-एक मरीज थे।

नए मामलों में पटना से सर्वाधिक 534 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा बेगुसराय में 210, कटिहार में 193, वैशाली में 160, समस्तीपुर में 147 , बक्सर में 131 और नालंदा में 120 नए मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़े | संजय दत्त ने तबीयत खराब होने की खबरों पर किया ट्वीट, लिखा मेरी हालत ठीक है और मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हूं: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अब तक पटना में संक्रमण के 12,702 मामले आए हैं।

राज्य में अब तक 48,673 मरीज ठीक हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 64.72 फीसद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 12:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).